Breaking News
आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: 11 माह की बच्ची को यमुना में फेंकने का आरोप

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर एक युवक पर अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने पुल पर मोटरसाइकिल रोकी और कथित तौर पर बच्ची को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

वहीं, यमुना में बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को उतारा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बच्ची की तलाश जारी है।

बालूगंज में दबंगों की दबंगई! युवक के सिर पर ईंट से वार, FIR दर्ज

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में 12 अगस्त की शाम करीब 6 बजे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक पर बेल्ट और ईंट से हमला किया गया, जिसमें उसके सिर में चोट आई।

FIR के अनुसार, मामले में सचिन सोनी और सूरज सोनी समेत 3-4 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद घायल युवक का पुलिस द्वारा मेडिकल कराया गया।

मामले में रकाबगंज थाने में BNS की धारा 115(2), 351(3) और 324 के तहत FIR दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोप FIR और पीड़ित पक्ष के दावों पर आधारित हैं, जिनकी अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

मुख्य शब्द: आगरा न्यूज़, बालूगंज मारपीट, आगरा क्राइम न्यूज़, रकाबगंज थाना, Agra Breaking News