ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले 5 लपके गिरफ्तार, पर्यटन पुलिस का एक्शन!

आगरा में ताजमहल घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर पांच लपकों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि ये लोग पर्यटकों को घेरकर होटल बुकिंग और गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर परेशान करते थे। इससे पर्यटकों को असुविधा होती थी और ताजमहल की छवि पर भी असर पड़ता था।

गिरफ्तार आरोपियों में दानिश और राजेश समेत पांच लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

पर्यटकों की सुविधा और ताजमहल की छवि बनाए रखने के लिए पर्यटन पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *