आगरा सदर में दर्दनाक हादसा! नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रही छात्रा की जान चली गई। नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, छात्रा सेवला जाट की रहने वाली थी और सुबह स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आखिर शहर में भारी वाहनों की रफ्तार पर कब लगेगी लगाम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *