आगरा में यातायात माह के बीच पुलिसकर्मी पर उठे सवाल!

आगरा में यातायात माह के दौरान नियमों का पालन कराने वाली पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वर्दीधारी दरोगा बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट लगी बुलेट चलाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो जिला मुख्यालय के पास का बताया जा रहा है। एक ओर पुलिस आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो ने पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि जब आम जनता पर नियम तोड़ने पर चालान होता है, तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *