आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने सर्राफा बाजार में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए ग्वालियर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने अलग-अलग ज्वैलर्स की दुकानों से आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने महिला के कब्जे से 16 पीली धातु की चूड़ियां, 10 ब्रेसलेट, 29 अंगूठियां, चेन, पायल, कंगन, कान के टॉप्स समेत बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा आधार कार्ड और करीब 270 रुपये नकद भी मिले हैं।
श्री मान मनोज कुमार यादव!!!
पुलिस के अनुसार, बरामद 16 चूड़ियां 31 अक्टूबर 2026 को सुल्तानपुरा सर्राफा मार्केट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की गई थीं। मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 685/2026 के तहत BNS की धारा 305(a) और 317(2) में कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध मनोज कुमार यादव ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
सवाल यह है कि क्या पुलिस पूछताछ में सामने आई अन्य चोरी की घटनाओं से और भी मामलों का खुलासा होगा?

