आगरा में मिशन शक्ति की पहल! दसवीं की छात्रा रिजा समीर बनीं एक दिन की ACP सदर

आगरा में मिशन शक्ति के तहत दसवीं की छात्रा रिजा समीर को एक दिन के लिए ACP सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई। ACP की कुर्सी पर बैठकर छात्रा ने कार्यभार संभाला और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

इस दौरान रिजा समीर ने पुलिसकर्मियों से रोजमर्रा के कामकाज की जानकारी ली और फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है।

बेटियों को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण संदेश देती है

🎙️ बाइट: अमीषा सिंह, ACP सदर

🎙️ बाइट: रिजा समीर, एक दिन की ACP सदर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *