आगरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के वर्ष 2014 के एक मुकदमे में 12 साल से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान के जोधपुर स्थित मानपुरा क्षेत्र से की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना सदर बाजार, सर्विलांस और एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानसिंह पुत्र मुन्नी लाल, निवासी कौलक्खा, थाना सदर बाजार, आगरा के रूप में हुई है।
12 साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

