त्योहारों से पहले आगरा पुलिस अलर्ट! कैंट स्टेशन से सर्राफा बाजार तक पैदल गश्त

आगरा। आगामी पर्वों एवं त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस सतर्क है। पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सदर सुश्री अमीषा पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर रही हैं।

इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन, सर्राफा बाजार और अन्य प्रमुख बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही है।

आगरा पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *