आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने उमेश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब और ₹1,770 की नकदी बरामद की। बरामद शराब में 310 पव्वे देशी, 81 पव्वे अंग्रेजी शराब और 12 बीयर कैन शामिल बताए गए हैं।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सुनीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसआई कपिल तोमर की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

