आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड के नतीजे जारी, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को मिले सबसे ज्यादा वोट

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन 2026 की चक्रवार मतगणना के पहले राउंड में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) को 5,848 वोट मिले, जबकि शशांक यादव उर्फ सीटू को 5,134 वोट प्राप्त हुए।

अन्य प्रत्याशियों में अंबरीश पाल सिंह को 1,374, दक्ष कुमार को 251 और रुमा कुमारी को 129 वोट मिले। राहुल राज कुलश्रेष्ठ को 80 वोट प्राप्त हुए।

पहले राउंड में कुल 13,995 मतों की गणना हुई, जिनमें 928 मत अस्वीकृत रहे।

नोट: यह केवल पहले राउंड का परिणाम है। अंतिम चुनाव परिणाम के लिए आगे की मतगणना का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *