MLC आकाश अग्रवाल का बड़ा बयान, बोले- शिक्षकों के हक के लिए करूंगा संघर्ष!

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद सपा के नवनिर्वाचित MLC डॉ. आकाश अग्रवाल ने अपनी जीत का श्रेय शिक्षकों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास को दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने बिना भय और प्रलोभन के उनके पक्ष में मतदान किया। आकाश अग्रवाल ने मतगणना के दौरान अपने ऊपर हमले का आरोप भी लगाया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान रोकने में अहम भूमिका निभाई।

डॉ. अग्रवाल ने शिक्षकों के लिए मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पुरानी पेंशन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वे आगे भी शिक्षकों के हितों के लिए ईमानदारी से संघर्ष करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *