कहते है ना रील और रियल लाइफ मे बहुत फर्क होता है इसका उदाहरण ए वीडियो है!!!

इसलिए रील भी सोच समझकर बनानी चाहिए 😄

10 हजार की इनामी महिला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार”

धौलपुर पुलिस ने तीन साल से फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी पूजा उर्फ रिया को जयपुर से गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सोशल मीडिया पर रील बनाकर पुलिस की नजरों में आ गई। और पकड़ी गई…

मामला 25 जुलाई 2023 का है, जब धौलपुर की मोहन कॉलोनी में आकाश जोशी पर 8 से 10 नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया था। आरोप है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ की और सोने की चेन छीन ली। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि पूजा उर्फ रिया फरार चल रही थी।

एसपी विकास सांगवान की ओर से महिला आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो से पुलिस को अहम सुराग मिला। भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चंद्रा और एसपी के निर्देशन में निहालगंज थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की।

हेड कांस्टेबल दीनदयाल शर्मा की सूचना पर उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को जयपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *