Breaking News
आगरा कलेक्ट्रेट में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा राष्ट्रगान, DCP सिटी ने फहराया तिरंगा

आगरा कलेक्ट्रेट में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त नगर (DCP City) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में गूंज उठा।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्रसेवा करने की शपथ दिलाई गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके कर्तव्यनिष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

ध्वजारोहण और सम्मान समारोह के बाद पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। तिरंगे को सलामी और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *