Breaking News
आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: 11 माह की बच्ची को यमुना में फेंकने का आरोप

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर एक युवक पर अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने पुल पर मोटरसाइकिल रोकी और कथित तौर पर बच्ची को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रथम दृष्टया घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

वहीं, यमुना में बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को उतारा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बच्ची की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *