आगरा में 17 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां लेंगी हिस्सा!
आगरा मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और डॉ. मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, कोटली बगीची, आगरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में आगरा और एनसीआर की करीब 20 से 25 बड़ी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।
हाईस्कूल से लेकर एमबीए, बीटेक, बीसीए, एमसीए, आईटीआई और पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क होगा।

विभाग का लक्ष्य इस मेले में करीब 1,000 बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाना है। साथ ही आगरा की सभी 9 विधानसभाओं में भी रोजगार मेले आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।
अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।











