Breaking News
मायावती फिर निकाल सकती हैं आकाश आनंद को BSP से!

बसपा प्रमुख मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच दूरी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। आकाश ने X पर अपना बायो बदलकर खुद को ‘BSP समर्थक’ लिखा है।

इससे पहले उन्होंने खुद को ‘BSP कार्यकर्ता’ बताया था।

बताया जा रहा है कि मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, आकाश से हटाकर संगठन की समीक्षा की जिम्मेदारी छोटे भतीजे ईशान आनंद को दी गई है।

हालांकि, आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित करने की कोई आधिकारिक घोषणा अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button