Breaking News
🚨 सुभाष बाजार में नगर निगम का बड़ा एक्शन, 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

आगरा। सुभाष बाजार में महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची है और 7 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि 8 जुलाई को हुए हादसे में एक महिला की मौत के बाद महावीर नाले पर बनी इन दुकानों के कमजोर स्लैब को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई का फैसला लिया। जांच और निरीक्षण के बाद दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस भी दिए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, 7 दुकानों में से 3 दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं, जबकि 4 दुकानदारों ने कार्रवाई के लिए नगर निगम से कुछ समय मांगा। इसके बावजूद नगर निगम की टीम आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच गई।

मौके पर नगर निगम की मशीनरी पहुंचने के बाद बाजार में हलचल बढ़ गई है। अब महावीर नाले पर बनी इन दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम की इस कार्रवाई को 8 जुलाई के हादसे के बाद उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का फोकस कमजोर और संभावित रूप से खतरनाक निर्माण को हटाकर किसी बड़े हादसे की आशंका को रोकना बताया जा रहा है।

सुभाष बाजार में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन जारी है।

Call Now Button