सपा के धरने में लगे ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ के नारे!
आगरा नगर निगम पर समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस वक्त माहौल चर्चा में आ गया, जब एक अधिवक्ता ‘योगी मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखाई दिए।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान ‘अखिलेश यादव मुर्दाबाद’ के नारे भी सुनाई दिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई।





