आगरा में आयोजित मिस्टर एथलीट बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के सर्वेष कुमार ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। रोहित सिंह मसल मैन, बरेली के कमर आलम मेन फिटनेस और अलीगढ़ की अनुपमा शर्मा वुमेन्स चैंपियन बनीं।
आयोजक महफूज़ आलम के मुताबिक, प्रतियोगिता में देशभर से करीब 200 एथलीट शामिल हुए। टॉप-5 खिलाड़ियों को गिफ्ट, मेडल और सर्टिफिकेट के साथ अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
ओवरऑल चैंपियन को ₹21,000 और मसल मैन विजेता को ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि दी गई।
दिसंबर या जनवरी में आगरा में होगी मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप! आयोजक महफूज़ आलम ने बताया कि प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित होगी और इसमें बड़ी पुरस्कार राशि रखी जाएगी। खिलाड़ियों से तैयारी जारी रखने की अपील की गई।



Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.