श्रीराम बारात 2026 से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी, अधिकारियों ने जवानों को दिए जरूरी निर्देश

आगरा। 6 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ऐतिहासिक श्रीराम बारात शोभायात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

5 अक्टूबर को पुलिस लाइन्स परिसर में पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिन्द्र पटेल ने ड्यूटी में तैनात कमिश्नरेट आगरा समेत अन्य जनपदों से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।

Screenshot

ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को रूट चार्ट, ड्यूटी प्वाइंट, अनुशासन, साफ-सुथरी वर्दी, आपसी समन्वय और बेहतर भाषा-शैली के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

शोभायात्रा के दौरान सेक्टर-जोनल व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी, यातायात डायवर्जन और अन्य विभागों व आयोजकों के साथ समन्वय सहित व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

श्रीराम बारात के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आगरा पुलिस की तैयारियां अब पूरी तरह सक्रिय हैं।

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *