आगरा कॉलेज में LLB काउंसलिंग को लेकर करीब 20-25 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर स्पष्ट जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है।
छात्रों के मुताबिक, कॉलेज की ओर से जारी सूचना में OBC की कटऑफ करीब 148 अंक बताई गई थी। इसी आधार पर OBC वर्ग के छात्र 7 अक्टूबर को काउंसलिंग के लिए कॉलेज पहुंचे।
लेकिन छात्रों का कहना है कि कॉलेज पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि जिन OBC अभ्यर्थियों के अंक Open कटऑफ से अधिक हैं, उनकी काउंसलिंग Open/UR कैटेगरी में 5 अक्टूबर को ही हो चुकी है।
❓ छात्रों का सवाल—जब ऐसे OBC अभ्यर्थियों की काउंसलिंग Open/UR कैटेगरी में 5 अक्टूबर को होनी थी, तो इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें पहले क्यों नहीं दी गई?
छात्रों का आरोप है कि उन्होंने प्रिंसिपल और लॉ फैकल्टी से भी बात की, लेकिन अभी तक उन्हें कोई स्पष्ट समाधान या लिखित आश्वासन नहीं मिला है। छात्रों का कहना है कि अगर प्रवेश नहीं मिला तो उनका एक साल खराब हो सकता है।
अब छात्रों की मांग है कि कॉलेज प्रशासन पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करे और प्रभावित अभ्यर्थियों को उचित समाधान दिया जाए।

