भारी बारिश और जलभराव पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने CM योगी को लिखा पत्र

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और जलभराव से बने हालात को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

पत्र में लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, कुशीनगर, अयोध्या, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने की मांग की गई है।

आराधना मिश्रा ने किसानों की धान की फसल को हुए नुकसान और जन-माल के नुकसान का मुद्दा उठाते हुए उचित मुआवजे की मांग की। वहीं लखनऊ के फैजुल्लागंज, मामा कॉलोनी, दाऊदनगर, लोहारामऊ और घैला समेत कई इलाकों में जलभराव का भी जिक्र किया।

पत्र के मुताबिक 35 हजार से अधिक मकान बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। संक्रमण और बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य कैंप लगाने तथा प्रभावित लोगों के उपचार की व्यवस्था कराने की भी अपील की गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से जनहित में तत्काल प्रभावी निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *