नई दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को UGC एक्ट, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में सनातन समाज पार्टी (SASAPA) की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने भाग लिया। उन्होंने पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए समाजहित से जुड़े विषयों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
बैठक में EWS वर्ग के हितों की रक्षा, शिक्षा और रोजगार में समान अवसर तथा आरक्षण व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही, EWS प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

