आगरा कमिश्नरेट पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में पुलिस विभाग, होमगार्ड, पीआरडी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पैदल मार्च सदर तहसील से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान करीब 3 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा कदम!

