आगरा की रुई की मंडी वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों ने वर्ष 2026 की वाल्मीकि प्रकट उत्सव शोभायात्रा के संयोजक और चुने गए अध्यक्ष कुलदीप ब्रह्म का सम्मान समारोह आयोजित किया।
कुलदीप ब्रह्म ने बताया कि 26 अक्टूबर को नगर निगम परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन एमजी रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम पर होगा। इस बार 70 से अधिक झांकियां, बैंड, डीजे और नासिक ढोल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने समाज के लोगों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य बनाने की अपील की।

