आगरा में सनातन समाज पार्टी ने प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी किशोर कुमार मित्तल को जिला व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर की ओर से जारी किया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने मित्तल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा समेत कई पदाधिकारी, व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

