आगरा में नदबई-खेड़ली रेलखंड पर मंगलवार को ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। हादसे के बाद आगरा-मथुरा रेलखंड पर करीब पांच घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।
भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए। हादसे के चलते एक ट्रेन निरस्त, दो ट्रेनों के रूट डायवर्ट और दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे की टीम ने दोपहर 3:57 बजे ट्रैक बहाल किया। मामले की जांच की जा रही है।
🚨 सवाल यह है कि आखिर चलती ट्रेन का कोच पटरी से कैसे उतरा?

