एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचा था। उसका कहना है कि सीसगंज साहिब और रकाबगंज साहिब में उसे किसी पुलिसकर्मी ने नहीं रोका, लेकिन बंगला साहिब पहुंचने पर उसका शस्त्र ले लिया गया।
वीडियो में व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। हालांकि, घटना की पूरी जानकारी और शस्त्र लेने के कारण की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

