आगरा में पुलिस विभाग ने दो DCP के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रविन्द्र कुमार को DCP नगर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को DCP यातायात बनाया गया है।
इसके साथ ही रविन्द्र कुमार को DCP पश्चिमी जोन और ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को DCP मुख्यालय का लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त की ओर से कार्यक्षेत्र आवंटन का आदेश जारी किया गया है।

