उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 अक्टूबर को आगरा दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शमशाबाद रोड पर दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। फतेहाबाद रोड, माल रोड और कैंट स्टेशन रोड पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया गया है। होटल अमर से शमशाबाद रोड तक सीएम ग्रिड की एक लेन का निर्माण पूरा होने की जानकारी भी सामने आई है।
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के बीच मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। प्रशासन जनसभा से लेकर मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है।
आगरा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं।

