आगरा में फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने DM मनीष बंसल से की मुलाकात, फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा

आगरा। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने जिलाधिकारी मनीष बंसल से मुलाकात की। इस दौरान आगरा में फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और उत्तर प्रदेश की फिल्म अनुकूल नीतियों को लेकर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने प्रदेश में लागू सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और फिल्म बन्धु पोर्टल की जानकारी दी। इनके माध्यम से फिल्म निर्माता शूटिंग की अनुमति और अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार, इन सुविधाओं से आगरा में बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने तथा जनपद को फिल्मांकन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

क्या आने वाले दिनों में आगरा की खूबसूरत लोकेशन बड़े पर्दे पर नजर आएंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *