जानवरों की आवाज निकालकर चोरी का सिग्नल! 6 शातिर चोर गिरफ्तार

आगरा में पुलिस ने चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को सिग्नल देते थे और एक रात में गांव के दो से ज्यादा घरों को निशाना बनाते थे। किराए की कार से दूसरे जिलों में जाकर वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरोह में करीब 20 लोगों के शामिल होने की आशंका है। इसके मास्टरमाइंड पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

थाना कागारौल, साइबर सेल और एसओजी की टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में डीसीपी वेस्ट आदित्य का बयान सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *