आगरा में त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, DCP रवीन्द्र कुमार ने किया पैदल मार्च!

आगरा में नवरात्र और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। डीसीपी नगर रवीन्द्र कुमार ने हरीपर्वत क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित गश्त करने और प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की है। साथ ही आमजन से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *