आगरा में प्रभारी डीसीपी पश्चिम ने मलपुरा और सैंया थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थानों के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार और महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आगामी त्योहारों और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए। मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।
अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

