आगरा में कछपुरा लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में कछपुरा के पास हुई बाइक और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूटी गई होंडा साइन 125 बाइक, तीन मोबाइल फोन और 480 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, लूट के बाद बाइक की पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट हटाई गई और चेसिस नंबर को घिसने की कोशिश की गई। बाइक के कुछ पुर्जे भी अलग-अलग किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो आरोपियों को लादूखेड़ा तिराहे के पास से पकड़ा गया, जबकि तीसरे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *