मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई, ACP बजरंग प्रसाद ने दिए निस्तारण के निर्देश!

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत/लाइन्स श्री बजरंग प्रसाद सदर तहसील में आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल हुए। यहां उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *