आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित येलो जोन में शनिवार रात करीब 8 बजे मारपीट की घटना सामने आई है।
पाठक प्रेस बैरियर के पास कुछ लोग आपस में लड़ते दिखाई दिए। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।।

