आगरा में घर से लापता हुए 3 बच्चे सकुशल बरामद, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

आगरा के लोहामंडी थाना पुलिस ने घर से बिना बताए गए तीन बच्चों को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को तीनों बच्चे घर से चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला, जिसके बाद 18 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी गई।

बाइट: रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी, आगर

लोहामंडी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य संसाधनों की मदद से तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित चामुंडा देवी मंदिर के नजदीक से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

समय रहते पुलिस की कार्रवाई से तीनों बच्चे अपने परिवार तक पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *