आगरा में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने यमुना घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के छह प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
यमुना में सीधे प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और लाउड हेलर से लगातार अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित कृत्रिम घाटों पर ही मूर्ति विसर्जन करने की अपील की है।
बाइट: रविंद्र कुमार, डीसीपी सिटी, आगर
हाथी घाट पर अधिक भीड़ को देखते हुए विशेष पार्किंग और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि विसर्जन के दौरान जाम की स्थिति न बने। सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच समन्वय भी किया गया है।
आप भी विसर्जन के दौरान निर्धारित घाटों पर ही जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

