आगरा में चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। ख्वासपुरा थाना क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां नवीन गल्ला मंडी से रवाना की जा रही हैं।
पुलिस अधिकारियों ने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद इसकी पुष्टि करें। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
वाइट :-DCP सिटी!!!
सुरक्षा के लिए मानक के अनुसार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित थाना क्षेत्रों में क्विक रिस्पॉन्स (QR) टीमों का गठन भी किया गया है, जो लगातार सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर रखेंगी।
पुलिस का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

