चुनाव आयोग ने तीन बूथों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है। इन बूथों पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दोबारा मतदान की जानकारी सभी उम्मीदवारों, मीडिया और चुनाव पर्यवेक्षकों तक पहुंचाई जाए।
अब इन तीनों बूथों पर दोबारा मतदान के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

