आगरा में अमेजन डिलीवरी बॉय की कथित लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि अंशुल यादव ऑनलाइन एविएटर गेम में कंपनी के ₹1,12,800 हार गया था।
कंपनी की रकम जमा करने से बचने के लिए उसने खुद को पत्थर मारकर घायल किया, कपड़े फाड़े और लूट की झूठी कहानी सुनाई।
ट्रांस यमुना पुलिस की जांच में मोबाइल से ऑनलाइन गेम के साक्ष्य मिले। पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार कर ₹5,610 और मोबाइल बरामद किया है।

