PM मोदी की तस्वीर के पास मिली टोटका सामग्री, 4 संदिग्ध हिरासत में; FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के मऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के पास कथित टोटका सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर सुई से छिदे 9 नींबू, कलावा बंधे 4 नारियल, लाल धागा और सिंदूर मिला।

📍 मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम का है। शुक्रवार को तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में BNS की धारा 353(2) और IT एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने भी मामले में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आखिर इस घटना के पीछे कौन है? पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *