1000 छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम बुलडोजर से ध्वस्त! डिंपल यादव ने BJP सरकार को घेरा

गाजियाबाद के लोनी स्थित गढ़ी कट्टैया गांव में 1000 गरीब मेधावी छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवा दिया। शनिवार देर रात बुलडोजर से मंच और टेंट हटाए जाने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने X पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेटियों के सम्मान और भविष्य को राजनीति से ऊपर बताते हुए इस कार्रवाई को शर्मनाक बताया।

कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता अनुज प्रधान का दावा है कि उन्होंने नगर पालिका से अनुमति ली थी। वहीं, नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। कार्रवाई के बाद आयोजक पर 10,86,930 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम रुकवाने की कार्रवाई नगर पालिका ने की है। उन्होंने पुलिस द्वारा आयोजक को हिरासत में लेने से भी इनकार किया।

सवाल है—1000 छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम आखिर अनुमति के विवाद में क्यों उलझ गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *