MLC चुनाव में गड़बड़ी पर आयोग का बड़ा एक्शन! 6 अधिकारी सस्पेंड करने के निर्देश, 21 अन्य पर भी कार्रवाई

आगरा खंड शिक्षक MLC चुनाव में मतदान के दौरान गंभीर लापरवाही के मामले में निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है। सैंया और फतेहाबाद के बूथ नंबर 21 और 26 पर तैनात 6 अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा 5 मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 कर्मचारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

23 अक्टूबर को मतदान में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद तीन बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था। आयोग ने संबंधित अधिकारियों की निगरानी में लापरवाही को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *