महिला की चेन-मंगलसूत्र छीनकर गलाया सोना… जगदीशपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा!

आगरा में महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीनने के मामले में जगदीशपुरा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वाइट :-DCP सिटी!!!

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात के बाद सोने को गलाकर दो टुकड़ों में बदल दिया था। चेन बेचकर मिले 52 हजार रुपये में से 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 15.3 ग्राम सोने का टुकड़ा और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।

पुलिस ने पथौली-बिचपुरी नहर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय में, ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *