आगरा के हीरा टॉकीज पहुंचे ‘जोरा’ के अभिनेता रविंद्र कुहाड़, बोले— अगली फिल्म में दिखेगा असली दम!

आगरा के हीरा टॉकीज सिनेमा हॉल में फिल्म जोरा के अभिनेता रविंद्र कुहाड़ पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्होंने फिल्म, अपने किरदार और आने वाली फिल्म को लेकर खुलकर बातचीत की।

रविंद्र कुहाड़ ने बताया कि फिल्म जोरा उत्तर भारत में अच्छी सफलता हासिल करने के बाद अब पूरे भारत में दोबारा रिलीज हुई है। फिल्म के निर्देशक राजीव राय हैं, जिन्होंने मोहरा, गुप्त, त्रिदेव और विश्वात्मा जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं।

फिल्म में रविंद्र कुहाड़ एक ऐसे बेटे का किरदार निभा रहे हैं, जिसके पिता की हत्या बचपन में उसकी आंखों के सामने हो जाती है। अपने पिता के कातिल का पता लगाने के लिए वह पूरी जिंदगी संघर्ष करता है। अभिनेता के मुताबिक, फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन का जबरदस्त मेल है।

उन्होंने कहा कि जोरा उनके अभिनय सफर का एक अहम अनुभव है, लेकिन उनकी अगली फिल्म में दर्शकों को उनके काम का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं, हरियाणा से आए उनके प्रशंसक ने रविंद्र कुहाड़ की तुलना सनी देओल से करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगरा में मिले प्यार से अभिभूत अभिनेता ने दर्शकों से अपनी अगली फिल्म को भी भरपूर समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *