आगरा में शेर का वीडियो वायरल! कंपनी गार्डन के पीछे शेर दिखने के दावे से मची दहशत

आगरा के सदर बाजार स्थित कंपनी गार्डन के पीछे एक शेर दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर ‘News Repoter’ नाम के पेज से वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद कई लोग इसे असली समझकर डर गए।

हालांकि, वीडियो पोस्ट करने वाले पेज ने करीब एक घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ किया कि वीडियो AI से बनाया गया है। स्टोरी में लिखा गया, “जिसको भी रियल लग रहा है, तो ज्यादा मत सोचो… AI है।”

वीडियो को देखकर लोगों के मन में शेर की मौजूदगी को लेकर डर पैदा हो गया।

*सवाल यह है कि *: *क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोगों की सुरक्षा और भावनाओं से खिलवाड़ करना सही है? *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *