Breaking News
खुले नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

आगरा के केदार नगर में बारिश के दौरान खुले नाले में गिरने से ओमप्रकाश देवानी की मौत हो गई। बताया गया कि राजकमल इंटर कॉलेज के पास जलभराव के बीच उनकी साइकिल का पहिया सड़क पर पड़ी सिल्ट में फंस गया और वे नाले में जा गिरे।

स्थानीय युवक समीर ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नाले के निर्माण के लिए पहले ही नगर निगम को पत्र दिया गया था और टेंडर भी हो चुका था, लेकिन काम नहीं हुआ।

मृतक के बेटे आशीष ने मुआवजे की मांग से ज्यादा खुले नालों को जल्द ढकने की अपील की है, ताकि किसी और की जान न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button