आगरा में एयरफोर्स जवान का रेलवे ट्रैक पर मिला दो टुकड़ों में शव!
अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास 35 वर्षीय एयरफोर्स जवान नैनाराम का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे।
यात्रियों के मुताबिक ट्रेन में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अछनेरा में जवान ट्रेन से उतर गए और बाद में ट्रेन के आगे आने की बात सामने आई। GRP को शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

जवान के मोबाइल पर लगातार पत्नी के कॉल आ रहे थे। पुलिस ने फोन अनलॉक कर परिजनों से संपर्क किया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

